Aaj Ka mosam | चक्रवाती परिसंचरण के चलते हरियाणा राजस्थान एमपी यूपी उतराखंड के इन स्थानों पर बारिश।

Aaj Ka mosam update | इस समय मानसून की द्रोणिका अब समुद्र तल पर श्री गंगानगर, कोटा, रायसेन् गोंदिया, डिप्रेशन के केंद्र से होकर दक्षिण-पूर्व दिशा में पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। जिसके चलते डिप्रेशन मध्य भारत की तरफ आएगा कई राज्यों में भारी बारिश के साथ दिल्ली, उत्तर भारत में बारिश मे बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

संपूर्ण भारत का मौसम | Aaj Ka mosam

 

इस समय उत्तर हरियाणा एवम् आस-पास के इलाकों में एक चक्रवाती परिसंचरण (cyclone system) बना हुआ है। एवम् एक और अन्य चक्रवाती परिसंचरण नागालैंड के ऊपर बना हुआ है। दूसरी ओर इसके प्रभाव से राजस्थान और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance ) को मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में है, जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर लगभग 61 डिग्री पूर्व देशांतर के साथ अक्षांश 30 डिग्री उत्तर के उत्तर में है।

 

उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत में लगभग 18 डिग्री उत्तर में औसत समुद्र तल से 4.5 से 7.6 किमी ऊपर कतरनी क्षेत्र बना हुआ है। वही बीते 24 घंटो में देश के मराठवाड़ा में भारी बारिश हुई। तेलंगाना, केरल और दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश हुई।

इस दौरान पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा, विदर्भ, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, हिमाचल प्रदेश और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, गुजरात और कर्नाटक में हल्की बारिश् हुई।

आगामी 24 घंटो में कैसा रहेगा मौसम

अगले 24 घंटो के दौरान तेलंगाना, विदर्भ, मराठवाड़ा और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश संभव है। इसके अलावा पूर्वी राजस्थान, पूर्वी गुजरात, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय कर्नाटक, केरल, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

प्राइवेट एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार – सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्ध प्रदेश, ओडिशा के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, आंतरिक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, लक्षद्वीप उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और जम्मू कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। राजस्थान, बिहार, झारखंड, पश्चिमी गुजरात और लद्दाख में हल्की बारिश संभव है।

व्हाट्सएप ग्रुप 👉 ज्वाइन करें

ये भी पढ़ें 👉गेंहू एवम् चावल की कीमतों में आगे मार्केट में क्या भाव रहने की है उम्मीद क्या और तेजी आएगी, जानें तेजी मंदी रिपोर्ट 2024

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top