WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Dhan MSP Rate: धान किसानों के खाते में 11200 करोड़ राशी जारी एवम् गन्ना किसानों को 15000 करोड़ की भुगतान

Dhan MSP Rate 2024 : हाल ही में एमएसपी रेट पर किसानों के विरोध के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है, इस समय उतर प्रदेश सरकार द्वारा धान खरीद का भुगतान तेज कर दिया है, आपको बता दें कि किसानों को धान एमएसपी रेट पर खरीद के तकरीबन 11200 करोड़ रूपए एवम् गन्ना मिलों ने 15000 करोड़ रूपए का भुगतान कर दिया गया है, जानते हैं पुरी ख़बर…

व्हाट्सअप ग्रुप 👉 ज्वाइन करें

Dhan MSP Rate। धान के किसानों को जारी 11200 करोड राशि

इस समय देशभर में MSP Rate को लेकर किसानों का आंदोलन चल रहा है, इसी बिच उतर प्रदेश सरकार द्वारा खरीफ सीजन 2023-24 का Dhan MSP Rate के तहत धान खरीद का तकरीबन 11200 करोड़ रूपए का भुगतान किया है। अभी तक विपणन वर्ष 2024 में तकरीबन 7 मिलियन टन का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें से भारतीय खाद्य निगम एवम् राज्य सरकारी एजेंसियों द्वारा 5.3 मिलियन टन की खरीद की जा चुकी है, यानी इस समय तक लक्ष्य का तकरीबन 75 फीसदी पूरा कर लिया गया है, बाकी बचा लक्ष्य भी जल्द पुरा कर लिया जाएगा।

विपणन वर्ष 2023- 24 हेतू इस प्रकार है Dhan MSP Rate

सरकार द्वारा वित वर्ष 2023-24 हेतू धान एमएसपी रेट अलग अलग किस्मों हेतु अलग अलग निर्धारित किया गया है। यानी सामान्य किस्म हेतू धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (Dhan MSP Rate 2024) 2,183 रुपये प्रति क्विंटल है, एवम् ग्रेड-ए धान के लिए यह 2203 रुपये प्रति क्विंटल है। यूपी खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग ने बताया कि लगभग 785,000 किसानों को सीधे उनके बैंक खातों में लगभग 11,200 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। राज्य में लगभग 14.5 लाख किसानों ने धान खरीद के लिए पंजीकरण कराया है।

वही उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा हाल ही में अधिकारियों को समय पर किसानों के खाते में भुगतान करने के भी निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की समस्या न झेलनी पड़े, वही देरी करने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही करने की भी चेतावनी दी है, इस समय उतर प्रदेश भारत की तकरीबन 11 फ़ीसदी कृषि योग्य भूमि है, जो देश ke कुल खाद्यान्न उत्पादन का 20 फीसदी हिस्सा देती है।

चीनी मिलों ने गन्ना किसानों को 15,000 करोड़ रुपये से अधिक का किया गया भुगतान

धान Dhan MSP Rate के अलावा हाल ही में अब उतर प्रदेश की चीनी मिलों ने गन्ना किसानों को भी 15,000 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया है। उन्होंने 60 मिलियन टन से अधिक गन्ने की पेराई की है, जिससे 6 मिलियन टन चीनी पैदा हुई है। 120 चीनी मिलों में से 93 निजी, 24 सहकारी और 3 यूपी राज्य चीनी निगम की हैं। राज्य में गन्ने का क्षेत्रफल 45% बढ़ गया है, जो 2016-17 में 2.05 मिलियन हेक्टेयर से बढ़कर 2023-24 में लगभग 3 मिलियन हेक्टेयर हो गया है।

Dhan MSP Rate 2024 गेहूं, धान और गन्ने जैसी प्रमुख फसलों का शीघ्र भुगतान यूपी की राजनीतिक अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि दो महीने में 2024 के लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। हाल ही में, यूपी के चीनी उद्योग और गन्ना विकास मंत्री, लक्ष्मी नारायण चौधरी ने अधिकारियों से रोग प्रतिरोधी फसलों को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि में AI के इस्तेमाल का आग्रह किया। AI वैज्ञानिकों को बेहतर पौधों की किस्मों की पहचान करने, मौसम के पैटर्न की भविष्यवाणी करने और उपज को अधिकतम करने के लिए मिट्टी के डेटा का विश्लेषण करने में मदद कर सकता है।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़े 👉 यहां क्लिक करके जुड़े

ये भी पढ़ें 👉ऋण माफी योजना 2024 में इन किसानों का होगा 2 लाख रुपए तक कर्जा माफ, जानें पुरी जानकारी

ये भी पढ़ें 👉कृषि यंत्र अनुदान योजना के तहत किसानों को रोटावेटर, कल्टीवेटर, कंबाइन हार्वेस्टर पर 50 से 90 फीसदी सब्सिडी

error: Content is protected !!