Gold silver price Today 22 April 2025 : इंडियन बुलियन एसोसिएशन ibja के मुताबिक आज सोने की कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया जा रहा है, वही चांदी की कीमतों में आज गिरावट आई, उधर सोने के रेट आज सुबह अपने रिकॉर्ड स्तर यानी 99 हजार के पर जा पहुंचा था जो अपने आप में एक रिकॉर्ड बना गया, हालांकि आज श्याम तक इसमें जरूर हल्की मंदी आई है।
Gold silver price / सोना चांदी कितना हुआ तेज
आज सुबह सोने की कीमतें कल के मुकाबले 2430 रूपए की बढ़ोतरी के साथ 99100 रूपए प्रति 10 ग्राम पर ओपन हुआ, जबकि बीते करोबारी दिन इसके रेट 96670 रूपए पर बंद हुआ था, हालांकि आज श्याम 5 बजे की रिपोर्ट के अनुसार सोना 98484 रूपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, यानि सुबह के मुकाबले सोना 616 रूपए तक सस्ता हुआ, परंतु कल के मुकाबले आज बंद की बात करें तो 1814 रुपए तेजी के साथ बंद हुआ है, वही चांदी कल के मुकाबले आज 635 रूपए तक सस्ती हुई है। आइए मार्केट रेट जानते हैं।
आज का सोना एवं चांदी का मार्केट रेट
कैरेट गोल्ड | कल का रेट | सुबह का रेट | श्याम का भाव |
24 कैरेट | 96670/- | 99100/- | 98484/- |
23 कैरेट | 96283/- | 98703/- | 98090/- |
22 कैरेट | 88550/- | 90776/- | 90211/- |
18 कैरेट | 72503/- | 74325/- | 73863/- |
14 कैरेट | 56552/- | 57934/- | 57613/- |
चांदी रेट | 96242/- | 95900/- | 95607/- |
नोट: उपरोक्त जानकारी इंडियन बुलियन एसोसिएशन के अनुसार जारी रिपोर्ट के आधार पर आप तक पहुंचाई गई है, इसमें टैक्स, जीएसटी आदि नहीं शामिल किए गए हैं, इसलिए मार्केट में इससे बढ़कर रेट पर आपको मिलते हैं।