WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

बस एक दीया जला दो, नीलगाय हो या जंगली जानवर तो क्या बड़े बड़े कीट पतंगे भी न भटकेंगे आसपास

किसान साथियों आज हम नीलगाय, जंगली जानवरों एवम् खेत में कीट पतंगों को भगाने की आसान सी ट्रिक बताएंगे, इसमें बहुत ही कम खर्चा आएगा और घर पे आसानी से बना भी लेंगे, किसान साथियों यह तो पता ही है हर साल नीलगाय एवम् जंगली जानवर प्रत्येक साल काफ़ी मात्रा में फसल खाने के अलावा गिरा भी देते हैं, इसके अलावा कीट पतंगे भी काफ़ी नुकसान करते हैं, इसके लिए किसानो को अनेक प्रकार की दवाओं का प्रयोग करना पड़ता है, जिसके लिए काफ़ी खर्च भी करना पड़ता है।

दीपक से भगाए नीलगाय, कीट पतंगे

किसान साथियों छोटे एवम् मझौले और सीमांत किसान हेतू लगातार दवाओं पर खर्च करना काफ़ी मुश्किल हो जाता है ऐसे में आज हम स्पेशल एवम् आसान सा उपाय बताने वाले हैं जिसमे ज्यादा खर्चा करने की जरूरत नही पड़ती, साथियों किसान नीलगाय एवम् कीट पतंग से छुटकारा पाने के लिए सिर्फ एक बल्ब दीपक जलाकर आसानी से खेत से दूर भगाया जा सकता है। यह तकनीक काफ़ी समय से बिहार एवम् उतर प्रदेश में अपनाई गई है, जिसका असर काफी देखने को मिला है एवम् नीलगाय एवम् जंगली कीट पतंगे भाग जाते है।

नीलगाय को खेतो से भगाने हेतु बल्ब या दीपक जलाने से भाग जाते है, कयोंकि जैसे ही खेत में रोशनी रहती है उन्हें किसी व्यक्ति का रहने का एहसास होता है जिसके कारण खेत से नीलगाय दूर भाग जाते है। इसके अलावा कीट पतंगे भी दीपक के पास आकर्षित होते हैं एवम् जलने लग जाते है, इस प्रकार नीलगाय एवम् कीट पतंग से छुटकारा पाया जा सकता है।

 

इस प्रकार बनाए नीलगाय भगाने हेतु देशी सामग्री

खेत में दीपक जलाने के लिए विशेष तरीके सामग्री बना सकते है। इसके लिए किसान साथी 5 लीटर गौ मूत्र, 1 किलो मदार की पति,1 किलो नीलगाय का गोबर, 1 किलो धतूरा,2.5 किलो बकेन की पत्तियां,2.5 किलो नीम की पत्तियां, सूर्ति पत्ता 250 ग्राम, लाल मिर्च का बीज 250 ग्राम, 250 ग्राम लहसुन आदि का मिश्रण एक जार (मिट्टी का बर्तन) में 25 दिन के लिए मूंह बंद करके रख दें। ताकि हवा इसमें ना आए, इस बात का ध्यान रखना आवश्यक है कि बर्तन को कम से कम 2 फ़ीसदी खाली जरुर रख लें।

किसान साथियों को सलाह दी जाती है कि यह मिश्रण तैयार करते समय सावधानी बरतें की 20 दिन बाद इस मिश्रण को बाहर अन्य बर्तन में डाल दे। इसके बाद यह जब 25 दिन समय ले लेगा उस समय जैविक ओषधी का कार्य करेगा क्योंकी इसमें अनेक प्रकार की गंध आने लगेगी, इसके बाद आधी सामग्री को इसको 100 लीटर पानी एवम् 250 ग्राम शर्फ के साथ मिलाकर छिड़काव कर दे। इसकी गंध से नीलगाय एवम् जंगली जानवरों से छुटकारा मिलेगा।

ये भी पढ़ें 👇

खुशखबरी किसानों को बीमा क्लेम का 115 करोड़ हुआ जारी कृषि मंत्री ने दी जानकारी, फटाफट चेक करें लिस्ट में अपना नाम

राज्य सरकार द्वारा राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत इन परिवारों को 3 लाख तक की सहायता, जानें कैसे और किनको मिलेगा

बदलते मौसम में सरसों की फसल में कीट रोग का खतरा, कृषि विशेषज्ञों के अनुसार बचाव के ये करें उपाय

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़े 👉 यहां क्लिक करके जुड़े

error: Content is protected !!