WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

खराब हुई फसल के बीमा क्लेम की 105 करोड राशि किसानों के खाते में,फटाफट करे लिस्ट में अपना नाम

Fasal Bima Yojana 2024: किसान भाइयों इस समय प्रदेश के तकरीबन 105 करोड़ रूपए की राशी जारी की गई है। आपको बता दें कि बेमोसम हुई बरसात के चलते काफी खेतो में फ़सल खराब हुई थीं जिसकी बीमा क्लेम राशि अब जारी की गई है। किसान भाइयों सरकार अनेक प्रकार की प्राकृतिक आपदा एवम् बारिश के चलते जो फसल खराब होती है उसकी एवज में किसानों को आर्थिक सहायता देती है।

इन किसानो को मिला फसल बीमा क्लेम राशि

बीते दिनों खड़ी फसल में बेमौसम बारिश के चलते एवं अन्य प्राकृतिक आपदा के कारण किसानों को फसल में काफी नुकसान झेलना पड़ा था, जिसकी मांग संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा डीसी प्रदीप दहिया के साथ बैठक के दौरान की गई, हाल ही में हिसार जिला के प्रशासन अधिकारियों के द्वारा बताया गया है कि जिले के 72 गांव को 90 फ़ीसदी तक फसल बीमा क्लेम का दावा किया गया था, उसका भुगतान कर दिया गया है इससे किसानों को तकरीबन 105 करोड़ राशि जारी की गई है।

प्रदेश के हिसार जिले के 72 गांव फसल बीमा योजना के तहत लाभ दिया गया है, जिसमें तकरीबन 105 करोड़ राशि जारी की गई है इसके बारे में अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई है कि यह राशि किसानों के खाते में डाल दी गई है हाल ही में किसानों को मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दी गई जानकारी के मुताबिक 20 दिनों के अंदर 47 करोड़ मुआवजा राशि किसानों को जारी किए जा चुके हैं अन्य राशि किसानों की बनती है उनके खाते में भी जल्द राशि जारी करने की बात कही गई है।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़े👉 यहां क्लिक करें

ये भी पढ़ें 👉 होली के बाद देखे सोने चांदी के रेट

 

error: Content is protected !!