Lpg Gas prices: मार्केट में गैस सिलेंडर के दामों में हुई बढ़ोतरी, जाने अपने शहर में क्या होंगे नए रेट

Log Gas prices hike: मार्केट में गैस एजेंसियों द्वारा एक बार फिर झटका दिया है, आपको बता दें कि दिसंबर के पहले कारोबारी दिन ही गैस सिलेंडर के रेट में बढ़ोतरी कर दी गई है, बात करें कमर्शियल गेस सिलेंडर की तो आज 16.50 रूपए की बढ़ोतरी की गई है, यह कीमतें आज 1 दिसंबर 2024 से लागू कर दी गई हैं

इतने बढ़े lpg gas prices गैस की कीमतें

lpg gas prices Today: मार्केट में आज से बढ़ी कीमतें लागू करने के साथ बात करें नए रेट की तो 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस सिलेंडर की तो देश की राजधानी दिल्ली में 16.50 रूपए बढ़कर 1818.50 रूपए हो गया है। वही देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 16.50 रूपए बढ़ोतरी के साथ 1771 रूपए, कोलकाता में 15.50 रूपए की बढ़ोतरी के साथ 1927 रूपए जबकि चेन्नई में 16 रूपए बढ़कर नए रेट 1980.50 रूपए हो गया है।

घरेलू गैस सिलेंडर पर आम आदमी को राहत

हालांकि कमर्शियल गेस सिलेंडर के दामों में जरूर बढ़ोतरी हुई है परंतु आम आदमी को इससे राहत दी गई है, क्योंकि घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में इस समय किसी भी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की गई है। इस समय 14.2 किलो घरेलू गैस सिलेंडर के दाम पुराने दामों पर ही मिलेंगे।

घरेलू गैस सिलेंडर 14.2 किलो में किसी भी प्रकार की तब्दीली नहीं की गई है, iocl की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार इस समय निम्न प्रकार रहेंगे घरेलू गैस सिलेंडर के दाम..

दिल्ली में रसोई गैस सिलेंडर रेट 803 रूपए

कोलकाता में रसोई गैस सिलेंडर रेट 829 रुपए

मुंबई में रसोई गैस सिलेंडर रेट 802.50 रुपए

चेन्नई में रसोई गैस सिलेंडर रेट 818.50 रुपए

कैसे चेक करें गैस सिलेंडर के रेट

यदि आप अपने शहर/ राज्य के रसोई गैस सिलेंडर की कीमत ऑनलाइन चेक करना चाहते है, तो यह बहुत ही आसान है, इसके लिए आपको सरकारी तेल कंपनी IOCL की आधिकारिक वेबसाइट https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx पर जाना होगा। यहां पर कम्पनी द्वारा हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस के रेट अपडेट किया जाता है।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़े 👉 यहां क्लिक करें

ये भी पढ़ें 👉 भामाशाह कोटा मंडी भाव 01 दिसंबर 2024 को लहसुन और गेहूं में भारी उछाल धान में मंदी, सर्राफा बाजार में सोना चांदी सस्ता, जाने तेल रेट 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top