WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

नई सरसों की आवक में वृद्धि के बीच सरसों भाव में तेजी जारी, साल 2024 में सरसों घरेलू उत्पादन 120 लाख टन तक पहुंचने का अनुमान

सरसों भाव तेजी मंदी:इस समय नई सरसों की आवक में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, बीते दिन नई सरसों की आवक में बढ़ोतरी के साथ 5.50 लाख बोरी तक पहुंच गई, हालांकि बीते दिन सरसों में भी तेजी देखने को मिलीं, जयपुर मंडी में कंडीशन सरसों 50 रूपए की तेजी के साथ 5475/5500 रुपए, एवम् दिल्ली लारेंस रोड पर 25 रुपए की तेजी के साथ 5400/5450 रूपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गया। वहीं प्लांट भाव में भी 15 रुपए की तेजी आई।

सरसों भाव में तेजी के बीच सरसों उत्पादन में बढ़ोतरी का अनुमान

अनुकूल वातावरण/मौसम एवम् रिकॉर्ड सरसों की बुवाई के बीच चालु सीजन 2024 के दौरान सरसों का घरेलू उत्पादन में बढ़ोतरी के आसार हैं। इससे विदेशी खाद्य तेलों (edible oil) के आयात पर निर्भरता कुछ घट सकती है, इसके बारे में सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सी) के कार्यकारी निदेशक का कहना है कि इस बार किसानों ने सरसों का क्षेत्रफल बढ़ाकर 100.40 लाख हेक्टेयर के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा दिया है जबकि लगभग सभी प्रमुख उत्पादक प्रांतों में फसल अभी तक अच्छी हालत में है। उद्योग समीक्षकों के अनुसार 2022-23 सीजन के दौरान देश में लगभग 115 लाख टन सरसों का उत्पादन हुआ था जबकि 2023-24 सीजन के दौरान इसमें 3 से 5 लाख टन तक की अतिरिक्त वृद्धि हो सकती है।

 

हाल ही में जयपुर के एक अग्रणी व्यापारी के मुताबिक सरसों फसलों की हालत अच्छी है। यदि अगले दो-तीन हफ्तों तक मौसम अनुकूल रहा और फसल को किसी प्राकृतिक आपदा का सामना नहीं करना पड़ा, तो इसका उत्पादन बढ़कर 120 लाख टन तक पहुंच सकता है। लेकिन कुछ इलाकों में तापमान बढ़ना शुरू हो गया है जिससे चिंता बढ़ सकती है। बीते सप्ताह तक मौसम ठीक-ठाक था।

वैसे चालू सप्ताह के दौरान कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई और तापमान में गर्मी कम हो गई। पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होने तथा ठंडी हवा चलने से मैदानी इलाकों में भी मौसम कुछ हद तक ठंडा हो गया है। राजस्थान के कुछ जिलों से उच्चतम तापमान सामान्य स्तर से करीब 6 डिग्री सेल्सियस ऊंचा हो गया। अनिल चतर के मुताबिक सरसों की नई फसल की छिटपुट आवक पहले ही शुरू हो चुकी है जबकि अगले महीने (मार्च) से इसकी रफ़्तार जोर पकड़ने लगेगी।

सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (Mustard MSP Rate) 200 रुपए बढ़ोतरी

सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (Mustard MSP Rate) बीते साल के 5450 रुपए प्रति क्विंटल से 200 रुपए बढ़ाकर, विपणन वर्ष 2024 हेतू 5650 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, लेकिन थोक मंडी भाव इससे काफी नीचे चल रहा है, अगर जल्दी ही सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई तो सरसों का दाम घटकर और भी नीचे जा सकता है। सरसों तेल का भाव गिरने से मिलर्स को तथा रिकॉर्ड उत्पादन की उम्मीद से व्यापारियों स्टॉकिस्टों को किसानों से ऊंचे दाम पर सरसों खरीदने का प्रोत्साहन नहीं मिल रहा है। उत्पादकों को औने-पौने दाम पर अपनी सरसों बेचने के लिए विवश होना पड़ रहा है

 

ये भी पढ़ें 👉ऋण माफी योजना 2024 में इन किसानों का होगा 2 लाख रुपए तक कर्जा माफ, जानें पुरी जानकारी

 

ये भी पढ़ें 👉Dhan MSP Rate: धान किसानों के खाते में 11200 करोड़ राशी जारी एवम् गन्ना किसानों को 15000 करोड़ की भुगतान

 

Whats app ग्रुप में जुड़े 👇

सरसों का अनाज मंडी भाव 👉 यहां क्लिक करें

गेहूं,नरमा कपास एवम् धान 👉 यहां क्लिक करें

योजना एवम् खेती बाड़ी 👉 यहां क्लिक करें

हरियाणा राजस्थान मंडी भाव 👉 यहाँ क्लिक करें

मध्य प्रदेश मंडी भाव 👉 यहाँ क्लिक करें

 

Conclusion:- : किसान साथियों मंडी बाजार भाव वेबसाईट खेती बाड़ी, सरसों मंडी भाव, सोना चांदी, वायदा बाजार भाव, ताजा किसान योजनाएं, खेल, मनोरंजन एवम् इससे संबंधित अनेक जानकारी समय समय पर किसानों हेतू प्रकाशित करती है, रोजाना ताजा जानकारी के लिए अब मंडी बाजार भाव के व्हाट्सऐप चैनल 👈 पर जुड़ सकते है .हमारे द्वारा संपूर्ण जानकारी अनेक प्लेटफार्म एवम् गहन अध्ययन करके सरल भाषा में आप तक पहुंचाई जाति है।

 

सरसों भाव 2024 : ताकी आम लोगों को जल्दी एवम् स्टिक जानकारी आपके पास पहूंच सके, एवम् किसान भाई इसका समय पर लाभ ले सके। इसी प्रकार के प्रयास हमारा आगे भी रहेगा ताकी आप इसका लाभ ले सके, किसान साथी अन्य किसी प्रकार का सुझाव देना चाहते हैं तो हमे सुझाव दे ताकी बेहतर परिणाम सभी को मिले एवम् हम आगे भी सुधार कर सके।

 

error: Content is protected !!